एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम क्या है। एवं फायदे About Air India Flying Return Program

एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम क्या है।। फायदे।। विशेषताएँ।। About Air India Flying Return Program।। Introduction।। Functions

एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम क्या है। (About Air India Flying Return Program)

What is Air India Flying Return Program
एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न्स प्रोग्राम भारत का पहला फ्रिक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम है। इसका हिस्सा बनकर आप कई तरह के रिवॉर्ड का लाभ उठा सकते हैं। फ्लाइंग रिटर्न एयर इंडिया का लॉयल्टी प्रोग्राम है जिसमें यात्री मील अथवा पॉइंट कमा सकते हैं। यह पॉइंट यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ इन पॉइंट्स के जरिए आप एयर इंडिया के भागीदार होटल रेस्टोरेंट पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Air India Flying Returns फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम कैसे काम करता है।

How Flying Returns Program Work?
 इस प्रोग्राम के सदस्य के तौर पर आप Air India और इसकी भागीदार एयरलाइंस में उड़ान भर कर फ्लाइंग पात्र किराया भुगतान टिकटों पर रिटर्न पॉइंट (Returns Points) कमा सकते हैं। और अधिकांश कार्यक्रमों की तुलना में अधिक तेजी से अवार्ड उड़ान के लिए उनका उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ उचित कीमत यात्रा जैसे फुल फेयर श्रेणी, प्रथम श्रेणी और बिज़नेस श्रेणी में यात्रा करने पर आप बोनस रिटर्न पॉइंट कमा सकते हैं। साथ ही आप इआर पॉइंट जमा करने की गति भी तेज कर सकते हैं। आप भागीदार एयरलाइंस में भी उड़ान भरने के दौरान एफआर प्वाइंट जमा और प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चुनिंदा गैर-भागीदार उड़ानों पर भी पॉइंट अर्जित कर सकते हैं।

 आप भी इस एयर इंडिया फ्लाइट प्रोग्राम का हिस्सा बनकर अपने पसंदीदा जगह जा सकते हैं।

 Air India फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम की सदस्यता के फायदे 

Program Benefits
  • आप किसी भी देश और किसी भी मुद्रा में अपने लिए टिकट खरीद कर  एफआर प्वाइंट अर्जित कर सकते हैं।
  • आप सभी किराया भुगतान टिकटों पर एफआर पॉइंट (FR Points) अर्जित कर सकते हैं। आप अपनी उड़ान बुकिंग श्रेणी के आधार पर इन पॉइंट को कमाते हैं।
  • कुछ चुने हुए एयरपोर्ट पर सदस्यों के लिए चेक इन काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं।
  • एग्जीक्यूटिव और इकोनॉमी क्लास में हैंड बैगेज के साथ यात्रा कर रहे सदस्य को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में दिल्ली में टेली चेकइन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।

फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम की विशेषताएं 

Program FEATURES
  • दूसरी एयरलाइंस के साथ Air India की कोर्ड शेयर एयरलाइंस में उड़ान के दौरान केवल एफआऱ पॉइंट को जमा किया जा सकता है। लेकिन कोर्ड शेयर उड़ानों पर अवार्ड टिकट खरीदने के लिए इनका उपयोग नहीं किया जा सकता।
  • पूर्ण किराया इकॉनॉमी और बिजनेस अथवा प्रथम श्रेणी में यात्रा करके सदस्य बोनस फ्लाइंग रिटर्न प्वाइंट कमा सकते हैं।
  • प्रोग्राम की सदस्यता के तहत अवॉर्ड टिकटें सदस्य के लिए अथवा सदस्य द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए जारी की जा सकती है।
  • प्रयोग करने के लिए फ्लाइंग रिटर्न प्वाइंट पॉइंट कम पड़ जाने पर सदस्य फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम से बोनस एफआर प्वाइंट खरीद सकते हैं।
  • कृप्या ध्यान रखें कि एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम (Air India Flying Return Program) की सदस्यता पर नियम और शर्तें लागू है।

Download Flying Return Full Brochure

Full Details Here- Flying Returns FAQ फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम जानकारी, फायदे और योग्यता

1 thought on “एयर इंडिया फ्लाइंग रिटर्न प्रोग्राम क्या है। एवं फायदे About Air India Flying Return Program”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *